सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 2746 सैंपल लिए जा चुके है। इन सैंपलों में से 2653 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2349 लोग आए है, इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में थे, ये सभी 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है। सीएमओ ने कहा कि गांव धनानी की युवती आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 2746 सैंपलों में 2653 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 88 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इनमें से 2 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह दोनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। उन्होंने कहा कि इन सैंपलों में 2 सैंपल कैथल से संबंधित है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है और इन दोनों मामलों को कैथल की रिपोर्ट में शामिल किया गया है।