फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2655 में से 2622 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव:सुखबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 2655 सैंपल लिए जा चुके है। इन सैंपलों में से 2622 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि आदेश मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाई गई पिहोवा के गांव हरिगढ़ भौरख निवासी महिला को छुट्टी दे दी गई है और अब उसे घर में ही क्वांरटाइन कर दिया गया है। इस महिला की चैन में 89 कोरोना के सैंपल लिए गए थे जोकि सभी नेगेटीव आए है और इस महिला के पति की कड़ी में भी 38 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे वे सभी सैंपल भी नेगेटीव आए है। इसके अलावा बाबैन के गांव धनानी की 11 वर्षीय बच्ची की कड़ी में कोरोना के 15 सैंपल लिए गए थे वे सभी सैंपल नेगेटीव आए है। वहीं बच्ची आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें