कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। चार कोविड पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव 408 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना के दो मामले सक्रिय हैं।
सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया जिले में अब तक कोरोना के 775691 में से 747432 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 209 कोविड के सैंपल लिए गए, जिसमें आरटी पीसीआर के 131 रैपिड एंटीजन के 78 सैंपल शामिल है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.53 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.59 पर है। सिविल सर्जन ने बताया कि मंगलवार को एक कोविड पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित चार मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 27826 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 27416 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव 408 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड पॉजिटिव दो मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।