Corona infected 29 patients recover, 17 new cases
जिले में कोरोना संक्रमित 29 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 17 नये केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं वायरस से संक्रमित अब तक 6557 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 119539 में से 112269 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने रविवार को जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि इस जिले से अब तक 119539 में से 112269 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं, अब तक 6950 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6557 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 105 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 288 एक्टिव केस हैं।