फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2617 में से 2580 सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव:सुखबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 2617 सैंपल लिए जा चुके है। इन सैंपलों में से 2580 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2349 लोग आए है, इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में थे, ये सभी 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है। सीएमओ ने कहा कि हरिगढ़ भोरख निवासी महिला पुलिस कर्मी और गांव धनानी की युवती आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 2617 सैंपलों में 2580 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 32 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इनमें से 2 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह दोनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सुदेश सहोता ने कहा कि इन सैंपलों में 2 पॉजिटिव सैंपल कैथल जिले से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें