सन्निहित सरोवर से चोरों ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) की कॉपर वायर चोरी हो गई है। चोर यहां से करीब एक हजार मीटर तार चोरी कर ले गए हैं, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से कृष्णा गेट थाना पुलिस में शिकायत दी गई कि कार्यालय रिपोर्ट अनुसार 17 जून को सन्निहित सरोवर पर लगे बिजली के नए 40 नंबर ओरनामेंटल पोल की मुख्य चार कोर कॉपर केबल चोरी हो गई। यह करीब एक हजार मीटर थी। जिसकी अनुमानित कीमत राशि दो लाख 10 हजार रुपये है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि ब्रह्मसरोवर और सन्निहित सरोवर पर पहले भी इस प्रकार की चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। जिससे केडीबी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।