पिहोवा। तालमेल कमेटी सब डिपो की बैठक बस अड्डे स्थित कार्यालय में हुई। इसमें कमेटी के सदस्यों ने महाप्रबंधक से उनकी लंबित मांगों को पूरी करने की अपील की। कर्मचारियों की इन मांगों में परिचालकों का प्रशिक्षण समय सर्विस में जोड़कर सभी लाभ, 8 घंटे व 200 किमी की ड्यूटी व 2018 में लगे चालकों का हड़ताल के दौरान का वेतन देने संबंधी मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रेस प्रवक्ता बलदेव सिंह ने बताया कि महाप्रबंधक की ओर से इन मांगों को पूरा करने के लिए 15 फरवरी तक का समय मांगा है। वहीं, तालमेल कमेटी का कहना है कि यदि फरवरी तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो कमेटी क्रमिक अनशन शुरू करेगी। कमेटी द्वारा महाप्रबंधक को 18 जनवरी को दिया गया क्रमिक अनशन का नोटिस स्थगित कर दिया गया है। इस मौके पर निशान सिंह, कुलदीप भट्ट, सोनू क्योड़क, तरसेम, विनोद, रणधीर, मंगल राम शर्मा, रामफल, शेर सिंह, विनोद शर्मा, रामफल शर्मा, कृष्ण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।