फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लक्ष्मण कॉलोनी में दो प्लॉटों को लेकर हुआ विवाद, पुलिस तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लक्ष्मण कॉलोनी में दो प्लॉटों को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर जबरन प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

कृष्णा गेट पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार निवासी लक्ष्मण कॉलोनी ने कहा कि उसने विशाल कुमार से लक्ष्मण कॉलोनी में दो प्लॉट लिए हैं। इनमें एक प्लॉट 280 गज व दूसरा 242 गज का है। इन प्लॉटों का पूरे भुगतान का एग्रीमेंट हुआ है। शुक्रवार को विशाल कुमार उसे साइट दिखाने के लिए गया था। यहां दूसरे पक्ष के कुछ लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने उसके साथ हाथापाई व गाली-गलौज किया, जबकि इन प्लॉटों के इंतकाल भी उनके नाम हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं। इसके चलते वे थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचे हैं वहीं कृष्णा गेट थाना प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि अमित कुमार व विशाल कुमार ने शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में कागजात लेकर बुलाया है। कागजात की जांच करने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें