फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा प्रधान और सचिव के बीच हुई तकरार

विज्ञापन
नपा प्रधान साक्षी खुराना व नपा सचिव अशोक कुमार के बीच होती बहस। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। नगरपालिका परिसर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई। जब नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना स्वयं वह अपने साथ लगभग सभी पार्षदों व पार्षदों के प्रतिनिधि को लेकर नगरपालिका सचिव अशोक कुमार के कमरे में जाकर सचिव के साथ लाडवा में लंबित विकास कार्यों के बारे में जाकर आमने-सामने हो गए। दोनों लोगों के बीच जमकर बहस हुई।
नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना ने कहा कि लाडवा में इस समय कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। सफाई कर्मचारियों की बहुत अधिक कमी है, जिसके कारण पूरी तरह से लाडवा की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और नपा सचिव इस बात को लेकर गंभीर नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 47 सफाई कर्मचारियों के भरोसे पूरे शहर की सफाई व्यवस्था सही नहीं की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय डेंगू जैसी बीमारी फैल रही है और लाडवा के लगभग सभी अस्पताल इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों से भरे पड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सोमवार को कई लाडवा के अस्पतालों का दौरा भी किया। वहीं उन्होंने कहा कि जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को कच्चे मकान पक्के बनाने के लिए ग्रांट देनी है वह भी नपा सचिव की ओर से देरी की जा रही है। इसके साथ-साथ लाडवा में जिन नगरपालिका की दुकानों पर दुकानदारों को मालिकाना हक दिलवाना है उसमें भी सही प्रकार से नपा सचिव की ओर से कार्य नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा अनेक आरोप उन्होंने नगरपालिका सचिव अशोक कुमार पर लगाए गए।
वहीं नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह सभी आरोप निराधार हैं और सरकार की ओर से जो भी आदेश आते हैं। उसके अनुसार ही काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक देना है उसके लिए लगभग 127 लोगों के आवेदन आए हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। जैसे ही वह जांच पूरी हो जाएगी। इस कार्य को भी अमल में लाया जाएगा। वहीं रहेगी बात सफाई कर्मचारियों की उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के बारे में भी कुछ अधिकारियों को लिखकर दे दिया गया है। जैसे ही मंजूरी आएगी सफाई कर्मचारियों को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में दो फॉगिंग मशीनों के साथ प्रत्येक वार्ड में फॉंगिंग का कार्य भी करवाया जा रहा है। मौके पर पार्षद रविंद्र सिंह, पार्षद शेर सिंह, पार्षद अमित खुराना, पार्षद मोहित कुमार, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी चोपड़ा, पार्षद प्रतिनिधि योगेश नीलवान, ऋषिपाल, पार्षद प्रतिनिधि राजू खुराना, रूधर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें