कुरुक्षेत्र। नई जिला कार्यकारिणी ने साथ प्रदेश पदाधिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा (2107) का प्रथम जिला अधिवेशन मंगलवार को जाट धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का संचालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता बराला ने संगठन की उपलब्धियों एवं कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मान सिंह ने कर्मचारियों की ऑफर लेटर, वेतन एवं अन्य लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि एक जुलाई को भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा जाएगा। प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश मचल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष पुनीत ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।