फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरापोस्त समेत कंटेनर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किलो चूरापोस्त के साथ पुलिस ने कंटेनर चालक को काबू किया है। आरोपी राजस्थान से चूरा पोस्त लेकर अंबाला जा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुमार वासी नई सारली जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में केस दर्ज किया गया और अदालत के आदेश पर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव मुर्तजापुर बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश में नशेड़ियों को बेचता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें