फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों से खरीदारी करते समय उपभोक्ता लें बिल : सोनू राम

विज्ञापन
पिहोवा। एसडीएम सोनू राम।
विज्ञापन
पिहोवा। आमजन के हितार्थ के लागू की गई मेरा बिल-मेरा अधिकार योजना के तहत उपभोक्ता 200 रुपये या इससे अधिक का जीएसटी बिल पोर्टल पर अपलोड कर एक करोड़ रुपए का इनाम जीत सकते हैं। योजना का उद्देश्य टैक्स चोरी को रोकना और आम लोगों को जीएसटी बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उक्त जानकारी उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनू राम ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे दुकानदार से खरीदे गए सामान का बिल अवश्य प्राप्त करें। सरकार ने ग्राहकों को प्रोत्साहित करने और जीएसटी बिलों में बढ़ोतरी के लिए के लिए मेरा बिल मेरा अधिकार योजना लागू की है। इस योजना के तहत जीएसटी बिल अपलोड करने वाले नागरिकों को इनाम दिया जाएगा। इस योजना में हर महीने सरकार 800 लोगों को चुनेगी। योजना का लाभ केवल उन्हीं व्यापारियों को मिलेगा, जो तिमाही आधार पर जीएसटी बिल अपलोड करेंगे। इसके लिए व्यापारियों को मेरा बिल मेरा अधिकार के ऐप पर अपना जीएसटी बिल अपलोड करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें