कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से आम उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायत निवारण के लिए उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम 17 मार्च को सुबह 11 बजे विद्युत सदन सेक्टर आठ, तीसरी मंजिल में एक सभा आयोजित की जाएगी। परिचालन परिमंडल कुरुक्षेत्र के अधीक्षक राजेश ने बताया कि इस बैठक में बिजली से संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं।