पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी कुटानी रोड के श्री राम चौक पर वीरवार को श्री चित्रकूट धाम राम मंदिर भूमि पूजन के साथ मंदिर निमार्ण कार्य प्रारंभ किया गया। भूमि पूजन और गणेश पूजन का कार्य मंदिर संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित देवनारायण उपाध्याय व आचार्य गया प्रसाद पांडे द्वारा मंत्रोच्चारण कर करवाया गया। श्री राम चौक पिछले 25 वर्ष से श्री राम चौक के नाम से जाना जाता है। आज इस चौक पर श्री राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसमें मुख्य अतिथि सुरेंद्र प्रमिला जिंदल (जिंदल ग्रुप) और पवन गुप्ता द्वारा भूमि पूजन किया गया। इसमें कॉलोनी के महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर पूर्व मेयर सुरेश वर्मा. पूर्व पार्षद पवन राणा. कैबिनेट मंत्री के पीए देवेंद्र संधू. हरियाणा बोल बम प्रधान मनोज जिंदल. रामलीला कमेटी सचिव विनय सिंगला. विनोद सैनी. पावरलूम श्रमिक प्रधान राजेंद्र सिंह. राजनारायण विश्वकर्मा. लाल विहारी. सूर्य देव समिति प्रधान. रामबालक आदि मौजूद रहे।