फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया समरसत्ता का संदेश

Mon, 08 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस को कांग्रेस सेवादल की टीम ने रविवार को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर सभी को समरसता का संदेश दिया। जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा और ग्रामीण जिला प्रधान मदन राणा ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर के देश हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. भीमराव आंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता थे। प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नू और प्रदेश सचिव गुरविंद्र कौर ने कहा अंग्रेजों ने डाॅ. आंबेडकर को अलग देश देने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। जिला महिला अध्यक्ष हरदीप कौर, महिला प्रदेश सचिव सुनीता रानी, प्रदेश सचिव बलजीत चौहान, मीडिया कोर्डिनेटर जयनारायण, प्रदेश महासचिव जितेंद्र पांचाल, प्रदेश महासचिव जसबीर पन्नु, महिला प्रदेश सचिव गुरविंद्र कौर, जिला महासचिव गुरमीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दीपक चौधरी, प्रदेश संगठन सचिव ईशम सिंह, जिला उपप्रधान वीरेंद्र कुमार, साहिल कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, प्रवीण पुनिया, नितिन कुमार, रणधीर नरवाल व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें