बाबैन। कंवरदीप सैनी को नियुक्ति पत्र सौंपते कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिल जयह
बाबैन। अखिल भारतीय ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवरदीप सैनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने उन्हें उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह पहले से पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी हैं। संगठन ने उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली पर विश्वास जताया है। कंवरदीप सैनी लंबे समय से संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय हैं। वह पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया है। नियुक्ति पर उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कंवरदीप सैनी ने उत्तराखंड, पंजाब और चंडीगढ़ में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। वह ओबीसी समाज के अधिकारों की लड़ाई को प्रभावी बनाएंगे और कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएंगे।