कुरुक्षेत्र। दो पुलिस कर्मचारी अलग-अलग पदों पर पदोन्नत हुए हैं। उप निरीक्षक नागिंद्र सिंह पदोन्नति पाकर निरीक्षक बने हैं। सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बने हैं। पदोन्नत हुए पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने स्टार लगाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होकर और मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हुए जिला में अपनी सेवाएं दी हैं। संवाद