फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव से बढ़ी किसानों और आढ़तियों की चिंता

Tue, 30 Apr 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में रविवार देर रात से मौसम में बदलाव आने से किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई। सुबह आसमान में बादल छाए रहे और कई गांवों में बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चलने लगी। दिन में कभी धूप खिली तो कभी आसमान में फिर से बादल छा गए। जबकि 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली, जिससे सड़कों से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हुई। हालांकि बादलों के बीच कभी-कभी तेज धूप भी खिल उठी, जिससे पारा बढ़ने लगा और गर्मी का एहसास भी बढ़ने लगा।
विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने जहां पंखों का सहारा लिया तो वहीं ठंड पेय पदार्थों का सेवन भी किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ने की संभावना रहेगी, जबकि न्यूनतम तापमान 18 सेल्सियस रहने के आसार बने हुए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसके चलते कभी तेज धूप खिलेगी तो कभी आसमान में फिर से बादल छाने की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा तेज हवाओं का असर भी रहने के आसार बने हुए है। कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिसके कारण आसमान में जहां बादल छा रहे हैं तो वहीं तेज धूप का भी असर बना हुआ है। मंगलवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा। कभी धूप तो कभी आसमान में बादलों का असर रहने की संभावना बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें