फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म, तहसीलों में लौटी रौनक

Tue, 06 Aug 2024 06:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 19 दिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के बाद जिले भर के कंप्यूटर ऑपरेटर सोमवार को काम पर लौट आए। जिससे तहसील में रौनक रही। वहीं पिछले कई दिनों से दिक्कतें झेल रहे लोगों को अपने काम होने की उम्मीद जग गई। तहसील में सुबह से ही लोग अपने काम के लिए पहुंचने लगे। सोमवार को जिले में करीब 200 रजिस्ट्रियां, 500 नकल व जमाबंदी तैयार की गई। इसके अलावा के 500 आय व जाति प्रमाणपत्र बनाए गए। वहीं जिले के 110 कंप्यूटर ऑपरेटर दिनभर काम में जुटे रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले भर के कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले 19 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे, जिससे तहसील में काम कराने पहुंचे लोगों को खाली हाथ ही मायूस होकर अपने घरों को लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार को कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ की कार्यकारिणी व प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति बन गई, जिसके बाद कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हड़ताल को समाप्त करने का एलान किया। सपड़ा कॉलोनी के राजकुमार का कहना है कि वे पिछले 10 दिनों से रजिस्ट्री का काम कराने के लिए चक्कर काट रहे थे, लेकिन अब हड़ताल खुलने पर रजिस्ट्री हो गई हैं, जिससे राहत मिली हैं। सेक्टर पांच के राहुल का कहना है कि वे रजिस्ट्री करवाने के लिए पहले भी कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन 19 दिनों से कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल होने से बार- बार चक्कर लगाने पड़ रहे थे, लेकिन अब हड़ताल खत्म होने पर काम होने लगे हैं, जिससे राहत मिली।
कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के जिला प्रधान प्रमोद नागपाल ने बताया कि शुक्रवार को कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ की कार्यकारिणी व प्रदेश सरकार के उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें छह सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी हैं, इसके बाद कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के आह्वान पर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हड़ताल को समाप्त करने का ऐलान किया है। अगर प्रदेश सरकार 10 अगस्त तक मांगों के लिए सहमति पत्र जारी नहीं करेंगी तो करनाल में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें