फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वि​​भिन्न मांगों को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर ऑपरेटर। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से रोष पनप रहा है, जिसके चलते मंगलवार को हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के बैनर तले जिले भर के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मांगों के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला प्रधान प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों को नहीं मान रही है, जिससे मजबूर होकर प्रदेश के कंप्यूटर ऑपरेटरों को आंदोलन की राह पकड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए 15 जुलाई से प्रदेश में हड़ताल की जाएगी, जिससे सभी कार्यालयों के 2765 कंप्यूटर ऑपरेटर हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों में सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों के पद सर्जित करने, सरकार द्वारा जारी की जा रही नियमितीकरण की पॉलिसी में शामिल किए जाने, सामान काम सामान वेतन सहित अन्य मांगे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें