फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंदिर के समीप डाला कूड़ा तो कंपनी पर ठोका 10 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्ञान मंदिर के पास कूडा गिराने के लिए खडा टिप्पर।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर की पूर्वी दिशा में स्थित 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के नजदीक कूडा डालने पर थानेसर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर 10 हजार रुपये जुर्माना करने के आदेश दिए हैं। शहर से कूड़ा उठान करने वाली इस कंपनी के तीन टिप्पर यहां पर अवैध रूप से कूड़ा डाल रहे थे। साथ ही कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करके इस मामले में जवाब भी मांगा है और सख्त हिदायत दी है कि बिना किसी स्वीकृति के कंपनी यहां वहां कूड़ा नहीं डालें नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पहला मौका है जब नगर परिषद ने उक्त कंपनी पर सख्ती दिखाई है।
विज्ञापन

थानेसर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कूडा उठान करने वाले ज्ञान मंदिर के नजदीक अवैध रूप से कूड़ा डाल रहे हैं। इतना ही नहीं मौके पर तीन टिप्पर भी देखे गए। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी को शहर में स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है न कि कूड़ा यहां वहां डालने की। अगर कंपनी ही एक जगह से कूड़े का उठान करके यहां वहां डालेगी तो यह कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारियों को इस मामले में सजग होने की जरूरत है। इस मामले में कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोबारा ऐसा होते हुए पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, कंपनी के सीनियर सुपरवाइजर सुरेश खंडेलवाल का कहना है कि अभी इस बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें