पिहोवा। कंपनी के दस्तावेजों में हेराफेरी कर कर्मी कंपनी को 9.64 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कर्मी रतन निवासी बाता जिला कैथल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना शहर में दर्ज शिकायत में सचिन निवासी चानचक जिला सहारनपुर यूपी ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में बतौर प्रबंधक काम करता है। इस कंपनी में आरोपी रतन भी काम करता था। आरोपी ने करीब 24 ग्राहकों के दस्तावेज व फोटो से छेड़छाड़ कर अपनी जान-पहचान के लोगों के खाते में लोन वितरण करा लिया। आरोपी ने कंपनी के साथ 9,64,439 रुपये की धोखाधड़ी की है। मामला उजागर होने पर आरोपी फरार हो गया। कंपनी को तब जानकारी मिली जब उन लोगों ने बताया कि उन्हें लोन नहीं मिला है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।