फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरकारी आईटीआई लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे आम नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अब सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशाप सुविधाओं का उपयोग आम जनता भी कर सकेगी, इसके लिए प्रदेश सरकार ने आम नागरिकों के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। एसडीएम अनिल कुमार दून के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से बजट वर्ष 2025-26 में इस घोषणा को किया था। सरकार ने अब घोषणा को पूरा करते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर दिया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से लॉन्च किए गए पोर्टल से आम नागरिक सरकारी आईटीआई की लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे और वर्कशॉप इक्यूप्मेंट व टूल का इस्तेमाल कर सकेंगे, इसके साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण द्वारा सुविधाओं की एडवांस बुकिंग भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की स्किल डेवलपमेंट योजना को नई दिशा प्रदान करने के लिए पोर्टल एक ऐतिहासिक पहल का काम करेगा। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने इस पोर्टल को आम जनता के लिए आधिकारिक रूप से उपलब्ध करवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें