कुरुक्षेत्र। सेमिनार में हिस्सा लेती छात्राएं एवं शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम महिला काॅलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र विषय पर सेमिनार में भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. प्रतिभा श्योकंद ने कहा कि सेमिनार छात्राओं में नारी सम्मान को बढ़ावा देने के लिए जागरूक करने में सफल रहा है। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता की ओर से बताया गया कि आज के युग में नारी समाज राष्ट्र निर्माण की एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर कर सामने आई है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना किसी भी देश का समग्र विकास संभव नहीं है। सरकार की ओर से चलाए गए कई अभियान महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। आज की नारी केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है बल्कि वह हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।