फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पारा लुढ़कने से बढ़ी ठंड, अगले दो दिनों बाद आसमान में छाए रहेंगे बादल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह सड़कों पर छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पारा लुढ़कने से बुधवार को सर्दी का एहसास अधिक हुआ, जिसके चलते आमजन परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड ज्यादा होने के चलते आमजन गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए, जबकि अल सुबह सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा। कोहरे के चलते बस और रेल यातायात प्रभावित रहे। इसके साथ ही दृश्यता कम होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रही। कोहरे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए तो वहीं कई रेलगाड़ियां भी देरी से रही, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


वहीं सर्दी बढ़ने से जुकाम खांसी के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सर्दी खांसी के लक्षण बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा पाए जा रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी बढ़ने से आलू, मटर और टमाटर की फसलों को काफी नुकसान होगा, जबकि सर्दी बढ़ने का फायदा गेहूं की फसल को होगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वीरवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहेगा। वहीं शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें