फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पारा लुढ़कने से बढ़ी ठंड, घने कोहरे से परेशान आमजन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह सड़क पर छाए घने कोहरे से गुजरता वाहन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अल सुबह घना कोहरा छाने के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी हुई। दृश्यता पांच मीटर के करीब रही, जिसके कारण सड़कों से गुजर रहे वाहन चालकों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। घने कोहरे का असर रेलगाड़ियों पर दिखाई दिया, इसके कारण रेल यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। यात्री घंटों स्टेशन पर इंतजार करते नजर आए। चार के करीब रेलगाड़ियां देरी से रही तो वहीं एक रेलगाड़ी भी रद्द रही।
विज्ञापन


वहीं धूप खिलते ही कोहरे का असर कम हुआ और आमजन को कुछ राहत मिली। पारा लुढ़कने के कारण सुबह के समय तापमान में कमी आने के कारण ठंड का एहसास ज्यादा हुआ, जिसके चलते सर्द हवा अब आमजन को सताने लगी हैं, जिससे राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि ठंड बढ़ने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक जुकाम, खांसी और बुखार जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं अगले सप्ताह पारा लुढ़कने से तापमान में और कमी आएंगी, जिसके चलते ठंड का असर और ज्यादा दिखाई देगा और घने कोहरे का असर भी बना रहेगा। कृषि विभाग के अनुसार ज्यादा ठंड आलू, मटर और टमाटर की फसल के लिए काफी नुकसानदायक साबित होगी, जबकि गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन





आने वाले दिनों में यह रहेगा संभावित तापमान
वीरवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहा
शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहा
रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें