कुरुक्षेत्र। सोमवार सुबह धुंध के कारण सड़क पर वाहन रेंगते हुए चले। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर बहुत कम लोग अपने वाहन लेकर निकले। कंपकपा देने वाली ठंड में स्कूल जाने वाले बच्चों व कामकाज पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं ठंड का असर चौक चौराहों पर भी देखने को मिला, जहां लोग अलाव सेकते नजर आए। सोमवार को जिले का न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया वहीं यह रात में एक डिग्री और कम हो जाता है, यानि पारा 4 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।