कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सेवाओं का निदेशक नियुक्त किया गया है। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह को एड्स परियोजना कार्यक्रम निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही उनका तबादला पंचकूला किया गया है। इस संबंध एक सूची विभाग की ओर से जारी की गई है। वहीं जिले में सीएमओ का कार्यकारी कार्यभार एलएनजेपी अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह संभालेंगी।