फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय में सीएम नायब सैनी आज करेंगे बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान। विज् - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में नौ करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण करेंगे साथ ही करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत का भी औपचारिक विमोचन किया जाएगा। समारोह में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती राव, सांसद नवीन जिंदल तथा पूर्व मंत्री सुभाष सुधा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने दौरे के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें