पलक को चेक देते सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : amar ujala
पिहोवा। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में देशभर मेें दूसरे स्थान पर रही टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्रा पलक गोयल का सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को चंडीगढ़ सीएम हाऊस मेें अभिनंदन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पलक की उपलब्धि से देश-विदेश में हरियाणा जैसे प्रदेश का नाम उभर कर सामने आया है। सरकार ऐसी बेटियों को प्रेरणा के रूप में लोगों के सामने लेकर आएगी ताकि वे बेटियों के प्रति अपने नजरिए में बदलाव ला सकें। स्कूल के एमडी कीमती लाल वत्ता व आकाशदीप वत्ता ने सीएम मनोहर लाल के हाथों से पलक को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित करवाया। इस मौके पर कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, पलक के पिता सुभाष गोयल, टैगोर ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।