फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम स्कवायड फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, छह सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों से पहले सीएम स्कवायड फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से छापामारी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिपली स्थित दूध की दो डेयरियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामारी की है। यहां जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान की अगुवाई में दूध, घी, दही, पनीर और खोया के छह सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेज हैं। यहां से 15 दिनों में आने वाली रिपोर्ट के आधार पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पिपली स्थित दूध की दो डेयरियों पर यह कार्रवाई की गई है। यहां से विभाग की टीम ने तीन-तीन सैंपल एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए तत्काल चंडीगढ़ लैब में भेज दिया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग की ओर से लगातार मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें