कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की चुनावी महाभारत में परिणाम चौंकाने वाले निकले हैं। जहां लाडवा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 70,177 वोट लेकर कमल खिलाने में कामयाब रहे तो अब इस क्षेत्र को सीएम सिटी का ताज भी मिल गया है। नायब सैनी ने 16,054 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को हराया है, जिन्हें 54,123 वोट मिले हैं। वहीं थानेसर में भाजपा हैट्रिक नहीं लगा पाई और पिछले 10 साल का पार्टी का किला कांग्रेस के अशोक अरोड़ा ने ढहा दिया है। अरोड़ा 3243 वोटों से विजयी हुए हैं और उन्हें 70,076 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के प्रत्याशी एवं लगातार दो बार के विधायक रहे सुभाष सुधा को 66,833 वोट मिले हैं।
कांग्रेस थानेसर के साथ-साथ पिहोवा व शाहाबाद में भी फिर से काबिज हो गई है। पिहोवा में कांग्रेस के मनदीप चट्ठा ने भाजपा के जयभगवान शर्मा डीडी को 6553 वोटों से हराया हैं। उन्हें 64548 तो भाजपा के जयभगवान शर्मा डीडी को 57995 वोट मिले हैं। वहीं शाहाबाद में कांग्रेस के रामकरण काला को 6441 वोटों से जीत मिली है। रामकरण काला को 61050 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना को 54609 वोट मिले हैं।
मतगणना कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई तो दोपहर करीब डेढ़ बजे तक तस्वीर साफ होने लगी थी, जिसके साथ ही जीत की संभावना को लेकर ही प्रत्याशी व पार्टी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जैसे ही अंतिम राउंड की गिनती पूरी हुई विजेता प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। ढोल की थाप पर नाचे तो जमकर जश्न भी मनाया।
थानेसर विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट
पार्टी- प्रत्याशी- मिले वोट
आप- कृष्ण बजाज-2948
बसपा- तनुजा- 1709
जजपा-सूर्या प्रताप सिंह राठौर- 385
आजाद-अभिषेक पूनिया-159
आजाद- जयवीर रंगा- 141
आजाद-मेहर सिंह-92
आजाद-अशोक कुमार-71
नोटा- 798
रद्द हुए-49
लाडवा विधानसभा क्षेत्र
इनेलो-सपना बड़शामी - 7439
आप- जोगा सिंह - 632
जजपा - विनोद कुमार शर्मा - 205
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी - विक्रम सिंह सैनी - 144
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) - मान सिंह बपदा 133
आजाद - राजकुमार 100
राष्ट्रीय गरीब दल - सतीश कुमार - 69
भारतीय सर्वोदय पार्टी - सुभाष सैनी - 48
आजाद -संदीप गर्ग - 2262
आजाद - राम चंद्र - 611
आजाद -अशोक सैनी हमीदपुर - 415
आजाद- विक्रमजीत सिंह चीमा - 11191
आजाद - भजन सिंह -265
आजाद -संदीप गर्ग - 2262
आजाद -प्रवीण कुमार -43
नोटा - 211 वोट
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र
बसपा -चंद्रभान चौहान -1638
मिशन एकता पार्टी -कांता आलडिय़ा -1333
आप-आशा रानी -932
जजपा- रजीता सिंह -431
आजाद -पवन कुमार -58
आजाद - राजेश कनीपला - 235
आजाद - शिवनाथ -185 वोट
नोटा-438 वोट
रद्द- 64
पिहोवा विधानसभा क्षेत्र
इनेलो -बलदेव सिंह वडैच -1772
जजपा - डाॅ. सुखविंदर कौर - 1253
संयुक्त संघर्ष पार्टी - गुरनाम चढूनी- 1170
आप-गैहल सिंह संधू - 890
शिअद अमृतसर (सिमरनजीत सिंह मान)- कुलदीप सिंह -107
आजाद - रजत शर्मा -395
आजाद - श्याम लाल - 166
नोटा - 306
रद्द -44 वोट