फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिनभर बादलों की आंखमिचौली, अब दो दिन बारिश के बने आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर बादलों की आंखमिचौली, अब दो दिन बारिश के बने आसार
विज्ञापन

किसानों को भी लगी आस, धान की रोपाई का कार्य अब अंतिम चरण में

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बदलते मौसम के बीच मंगलवार की सुबह मौसम साफ रहा लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। इसके बाद दिनभर बादलों की आंखमिचौली के बीच बारिश की संभावना बनी रही, हालांकि बारिश न होने से लोग मायूस हुए।
बीते रोज हुई बारिश के बाद धान की रोपाई का काम अब अंतिम चरण में जारी है, उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार को भी किसान खेतों में धान की रोपाई में जुटे रहे। आसमान में छाए बादलों से बारिश की आस लगी रही, लेकिन किसानों को भी निराशा हाथ लगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में जिले भर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है, जिससे धान की फसलों को फायदा मिलेगा। साथ ही बारिश होने से धान की पछेती फसल की रोपाई भी की जा सकेगी। धान की रोपाई का काम 15 जून से शुरू हो चुका है जो अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें