कुरुक्षेत्र। स्वच्छता पखवाडे के शुभारंभ पर बच्चों का शपथ दिलाती नप की निर्वतमान अध्यक्षा उमा सु
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित गांधी पार्क से शुक्रवार को नगर परिषद थानेसर की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान शुरू कर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा और जिला नगर आयुक्त पंकज कुमार रहे। निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा ने सफाई कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा ने लोगों से अपील की कि वह स्वच्छता के क्षेत्र में नप का सहयोग करें। जिला नगर आयुक्त पंकज कुमार ने कहा कि घर-घर से कचरा उठाने का काम सुगम स्वच्छता कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इसलिए लोग अपने घरों का कूड़ा कंपनी के टिप्परों में ही डालें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा उसके बदले में पैसा अदा किया जा रहा है। कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने लोगों से अपील की है कि वह इधर-उधर कूड़ा न फेंककर टिप्परों में ही कूड़ा डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से शुरू होकर दो अक्तूबर तक चलेगा। महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पखवाड़े के दौरान प्रतिदिन नगर परिषद की तरफ से सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रैली निकालकर लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़े के दौरान पांच टिप्पर दो ट्रैक्टर ट्राली वह एक जेसीबी की मदद से कूड़े का उठान करवाया गया।