कुरुक्षेत्र। संस्थान परिसर में सफाई करते एनसीसी कैडेट्स। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान में एआईसीटीई के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि स्वच्छता के प्रति सजग रहकर ही हम एक स्वच्छ और उन्नत समाज की कल्पना कर सकते हैं। कोरोना जैसी महामारी के बाद आमजन भी स्वच्छता के प्रति जागृत हुआ है। एनसीसी इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने एनसीसी कैडेट को हेल्थ और हाइजीन के महत्व के बारे में बताया और उन्हें सदैव स्वच्छता प्रहरी बने रहने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर अजय शर्मा, हरिकेश पपोसा, विक्रम सिंह, कैडेट अंश कौशिक, कैडेट अजय सिंह, कैडेट अनीश शुक्ला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। संस्थान परिसर में सफाई करते एनसीसी कैडेट्स। संवाद