कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज द्वारा सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा कैंपेन चलाया गया है। इसके तहत भगवान परशुराम कॉलेज में इस विषय पर जागरुकता कैंप लगाया गया। इसके तहत रिसोर्स पर्सन सौरभ चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को इस विषय की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सीनियर सिटीजन का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें सीनियर सिटीजन एक्ट के बारे में बताया गया। इसके अलावा सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज ने सेफ हाउस का विजिट किया। वहां पर उन्होंने कपल से बातचीत की और उनके कमरों का निरीक्षण किया। साथ ही उनको दिए जाने वाले भोजन की जांच की।