जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 10 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ 3 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं वायरस से संक्रमित अब तक 8679 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 202217 में से 190481 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि इस जिले में अब तक 8852 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 8679 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 134 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 39 एक्टीव केस है।