फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती तीर्थ पर उमड़े पूर्वांचल के वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ का पर्व सरस्वती तीर्थ पर धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सरस्वती तीर्थ के महर्षि वाल्मीकि घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। कई श्रद्धालु पेट के बल लेटकर तीर्थ पर पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भारत साधु समाज के हरियाण अध्यक्ष महंत बंशी पुरी व विधायक संदीप सिंह ने हिस्सा लिया। महंत बंशी पुरी ने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचल का विशेष पर्व है। विधायक संदीप सिंह ने कहा कि छठ का पर्व शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का पर्व है। पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष विकल कुमार चौबे ने बताया कि हर साल समिति की ओर छठ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। एक प्रचलित लोक कथा के अनुसार सूर्य देव और छठी मैया का संबंध भाई-बहन का है। जिसमें व्रत को करने वाला सूर्यास्त के समय पवित्र तीर्थ या नदी को भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पालन करता है। इसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन बनाकर परिवार व रिश्तेदारों में प्रसाद के रुप में बांटा जाता है। उन्होंने बताया कि दूसरी कथा के अनुसार पांडवों द्वारा जुए में अपना सब कुछ हारने के बाद द्रोपदी ने इस व्रत को किया था। जिसके फलस्वरुप पांडवों को पुन: अपना राजपाट वापस मिला गया था। इस मौके पर पार्षद सुखविन्द्र बिट्टू, पार्षद मनमोहन चक्रपाणी, पार्षद योगेश लक्की, पार्षद महिन्द्र सिंह, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरनाम मलिक, फूल सिंह, नरेंद्र तनेजा, विकल चौबे, मुकेश कुमार, उदय यादव, पुकार यादव, शशि कांत पांडे, राम लखन यादव, अजय यादव, देबू यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें