फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से मुक्त होंगी शहर की सड़कें, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में करोड़ों रुपये की राशि से सड़कों, गलियों, धर्मशालाओं व सामुदायिक केंद्रों सहित अन्य विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। लगभग 31 छोटे व बड़े विकास कार्यों के लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन सभी टेंडर को 30 अगस्त को खोले जाएंगे। इन सभी विकास कार्यों पर जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि पिपली रोड से श्मशान घाट सिरसला रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा, वार्ड 31 में सब्जी मंडी के निकट शास्त्री व सुनार धर्मशाला, लक्ष्मण चौक रेलवे स्टेशन पपर सुनार धर्मशाला, वार्ड 24 में बैरागी धर्मशाला के निर्माण को पूरा करने, सेक्टर पांच में मकान नंबर 1912 के पास गलियों के निर्माण, वार्ड 20 में गुरुद्वारा के निकट महेंद्र सिंह के घर से उजागर के घर तक, वार्ड 8 मोहन नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण पूरा करने, वार्ड 18 में मेन रोड का निर्माण कार्य, वार्ड 28 में शास्त्री मार्केट में सामुदायिक केंद्र का निर्माण, वार्ड 20 में प्रतीक गोयल के घर से सुषमा के घर तक गली, वार्ड पांच में अफजल के घर से सरस्वती नदी तक गली, वार्ड 18 में प्रवीण के घर से नरेश सचिव के घर तक गली का निर्माण कार्य किया जाएगा।
नगर परिषद की तरफ से डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफेयर कमेटी के केबिन व गेट बनाने तथा कोर्ट यार्ड में पेवर ब्लाक लगाएं जाएंगे। अग्रसेन चौक से शिवालिक कॉम्प्लैक्स कैलाश नगर तक आईपीबी की गली बनाने, कैलाश नगर सिद्ध गुफा से डीसी आवास तक आईपीबी गली, सेक्टर 13 सेशन हाउस से लेकर मकान नंबर 700 तक सड़क, सेक्टर 8 में मकान नंबर 409पी से 424 पी तक गली निर्माण, सेक्टर 4 में मकान नंबर 800 पी से 787 पी तक, मकान नंबर 922पी से 907पी, 906पी से 891 पी तक गली का निर्माण किया जाएगा। नप द्वारा कंडा चौक से रेलवे स्टेशन तक पानी निकासी के लिए ड्रेन व शहर के एमसी क्षेत्र में पानी निकासी के साथ साथ अन्य विकास कार्य भी करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

बाक्स
जिला लाइब्रेरी में वाहनों के लिए बनेगा शेड
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि जिला लाइब्रेरी में वाहनों को पार्किंग करने के लिए शेड की मांग को पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से शेड बनाने के कार्य को पूरा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और यह टेंडर 30 अगस्त को खोला जाएगा।
बाक्स
स्वच्छता कर्मियों को नप की तरफ से दी जाएगी वर्दी
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को नगर परिषद की तरफ से वर्दी मुहैया करवाई जाएगी। इन कर्मियों को वर्दी देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इन कर्मियों को उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े की वर्दी दी जाएगी। इसके लिए टेंडर 30 अगस्त को खोला जाएगा।
बाक्स
नगर परिषद कार्यालय का होगा नवीनीकरण
विधायक ने कहा कि नगर परिषद के कार्यालय का नवीनीकरण भी किया जाएगा। इस कार्यालय की रिपेयर की जाएगी और छत पर टाइल्स लगाई जाएगी। इस कार्य के लिए योजना तैयार कर ली गई है। इस कार्य के लिए भी नगर परिषद की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है और 30 अगस्त को टेंडर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें