पिहोवा। थाना सदर व शहर पुलिस की टीमों ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ वाल्मीकि बस्ती तथा मुर्तजापुर गांव में सर्च अभियान चलाया। टीमों ने विभिन्न संदिग्ध स्थानों की जांच के दौरान प्रवासी श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ उनके वाहनों की जांच की। थाना सदर प्रबंधक विक्रांत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशे की तस्करी व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए अभियान चला संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान टीम को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।