फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविरों का फायदा उठाएं नागरिक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान ​शिविर में अ​धिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखते आमजन। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। आमजन इसका फायदा उठाएं और समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित पोर्टल पर भी अपडेट करें। जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी ने लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में यह आह्वान किया। इससे पहले सीईओ जिला परिषद शंभू राठी व डीएसपी रोहताश ने क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को सुना और इनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया। कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों का फायदा उठाएं, यह शिविर हर सोमवार और वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें