फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों ने शेख चिल्ली मकबरा का किया शैक्षिक भ्रमण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  शेख चिल्ली मकबरे का भ्रमण करते स्कूली बच्चें। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल ने विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर शेख चिल्ली के मकबरे में विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धरोहर एवं इतिहास से अवगत करवाना रहा। शुक्रवार को स्कूल के कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने शेख चिल्ली के मकबरे का शैक्षिक भ्रमण किया। प्राचार्य रेणु राघव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ उनका सर्वांगीण विकास होना चाहिए। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाता है। बच्चों ने भ्रमण के दौरान, शेख चिल्ली के मकबरे का संक्षिप्त इतिहास और वास्तुकला की विशेषताओं को समझा। उन्होंने सामूहिक भोजन भी किया, जिससे सौहार्द और टीम वर्क को बढ़ावा मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें