फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतर विद्यालय कार्यक्रम में 80 स्कूलों के बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बुधवार को बैठक हुई। इसमें विद्यापीठ में होने वाले राज्य स्तरीय अंतर विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कमेटी के प्रमुख राजेंद्र सिंघल ने बताया कि इस बार अंतर विद्यालयों के लिए आयोजित कार्यक्रमों में सोनीपत, करनाल, कैथल, अंबाला व पानीपत सहित अन्य जिलों में स्थित 80 स्कूलों के चार हजार से अधिक स्कूली बच्चे भाग लेंगे।
वहीं ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राज्यभर के स्कूलों का कार्यक्रमों में उत्साह देखते हुए कमेटी के सदस्यों को सलाह दी कि आगामी वर्ष के कार्यक्रमों को एक सप्ताह से बढ़ाकर 10 दिन का किया जाए। इसके अलावा उत्साही और होनहार विद्यार्थियों को गीता पर आधारित प्रतियोगिताओं में अधिक प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाए। राजेंद्र सिंघल ने बताया कि 28 नवंबर से एक दिसंबर तक विद्यापीठ में राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताएं नए स्वरूप में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भजन प्रतियोगिता के साथ शब्द संकीर्तन को भी जोड़ा गया है। ये बच्चे गीता से संबंधित श्लोकोच्चारण, गीता से संबंधित पेंटिंग, आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, भजन व गीता से संबंधित कोरियोग्राफी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ब्रह्मचारी ने बताया कि 28 नवंबर से चार दिसंबर तक श्रीमद्भागवद कथा का आयोजन होगा, जिसमें कथा व्यास भागवत भास्कर आचार्य श्याम भाई ठाकर पोरबंदर गुजरात शिरकत करेंगे। इस मौके पर टीके शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, केके कौशिक, ईश्वर गुप्ता, डीके गुप्ता, खरैती लाल सिंगला, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, कुलवंत सैनी, टेक सिंह, डॉ. केसी रल्हन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें