फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया सार्थक संदेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूल में पौधरोपण करते बच्चे। विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयराम संस्थाओं के डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस को संरक्षण संकल्प के साथ मनाया गया। बच्चों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण, प्रदूषण, जल संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। शपथ के माध्यम से संकल्प लिया कि वे प्रकृति की रक्षा, जल और ऊर्जा का संरक्षण कर आसपास स्वच्छता बनाए रखेंगे। प्रिंसिपल एन सिंह ने कहा कि पृथ्वी मनुष्य का निवास स्थान है। इसकी सुरक्षा करना सबका कर्तव्य है। उन्होंने प्रेरित किया कि वे दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान दें। प्रिंसिपल, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर में पौधरोपण किया। पौधों की देखभाल करने और अधिकाधिक हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

कुरुक्षेत्र। स्कूल में पौधरोपण करते बच्चे। विज्ञप्ति- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें