कुरुक्षेत्र। बालघर में शिक्षिका के साथ तीज उत्सव मनाती बालिकाएं। स्वयं
- फोटो : File Photo
कुरुक्षेत्र। बच्चों को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से अवगत कराते हुए बालघर श्रीमद्भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को हरियाली तीज मनाया गया। बच्चों व शिक्षकों ने तीज के पारंपरिक परिधानों में उत्सव की सुंदरता बढ़ाई। बच्चों ने हरियाणवी व पारंपरिक लोकगीतों, नृत्य, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। प्रबंध समिति प्रबंधक जीवन मौद्गिल, प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्वतंत्रता दिवस से संबंधित गतिविधियां कर देशभक्ति की भावना दर्शाई। कक्षा चतुर्थ, पंचम के विद्यार्थियों ने मेहंदी स्टॉल, फिरनी घेवर स्टाल, बिंदी व चूड़ी स्टाल, पतंग स्टाल, पारंपरिक धरोहर और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां की। संवाद