फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर किया रवाना

Tue, 03 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के मीडिया बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर रवाना करते मुख्यमंत्री
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार तुषार सैनी और जिला नगर आयुक्त अमन कुमार ने रवाना किया। तुषार सैनी ने बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के तहत हस्ताक्षर (साइन) किए और समाज से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का आह्वान किया। जन जागरूकता अभियान में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, आईटीआई के छात्र, सामाजिक संगठनों के सदस्य तथा जिले के लगभग सभी प्रमुख व महत्वपूर्ण नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्य किया जा रहा है जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, शैक्षणिक संस्थानों एवं समाज के सभी वर्गों का सराहनीय सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के मीडिया बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी देकर रवाना करते मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें