फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पशु चराते समय बालक की सरस्वती नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्यन के पिता बिटराज को संभालने की को​शिश करते गांववासी।
विज्ञापन
बाबैन। महुवाखेड़ी गांव में 14 वर्षीय बच्चे की सरस्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पशुओं को चराने के लिए नदी पर लेकर गया था। यहां नदी के किनारे पांव फिसलने से वह नदी मेें गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बिटराज ने बताया कि उसका बेटा आर्यन सुबह गांव से गुजर रही सरस्वती नदी के पास पशुओं का चराने के लिए लेकर गया था। वह नदी के किनारे पशु चरा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। आसपास के लोगों ने बच्चे को नदी में बहते देखा तो किसी तरह उसे बाहर निकाला और बाबैन के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कूल नहीं गया था आज आर्यन
आर्यन गांव रामशरण माजरा के सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्रा था। आर्यन ने बुधवार को स्कूल से छुट्टी कर ली थी। छुट्टी कर लेने के कारण आज वह पशुओं को चराने के लिए नदी पर ले गया, जहां नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आर्यन की मौत से परिवार के साथ-साथ गांव में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग परिवार को हौसला देने की कोशिश कर रहे हैं, मगर उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें