कुरुक्षेत्र। प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने एवं उन्हें उत्साहित करने के उद्देश्य से श्रीमद्भगवद् गीता प्राथमिक विद्यालय (बाल घर) का वार्षिक उत्सव 12 फरवरी को दोपहर दो बजे आयोजित किया जाएगा। उत्सव में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा होंगे। मुख्य वक्ता के तौर पर हिंदू शिक्षा समिति के अध्यक्ष डाॅ. ऋषि राज वशिष्ठ शामिल होंगे। प्रधानाचार्या चेतना ने बताया कि उत्सव के दौरान बाल घर की वार्षिक रिपोर्ट के अलावा बच्चों की ओर से विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक तथा खेल प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।