लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को छलौंदी गांव में धन्यवाद दौरा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। समाजसेवी एवं युवा भाजपा नेता राहुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी बुधवार दोपहर 1:00 बजे ग्राम सचिवालय छलौंदी में शिरकत कर ग्रामीणों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिना खर्ची पर्ची के 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की जनता से जो वायदे किए थे उन पर काम होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का छलौंदी गांव से विशेष लगाव है, चुनाव के दौरान भी वे गांव का दो बार दौरा कर चुके हैं।