फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विवि में मुख्यमंत्री नायब सैनी कल करेंगे बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में पांच जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती राव, सांसद नवीन जिंदल तथा पूर्व मंत्री सुभाष सुधा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान करेंगे। मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय परिसर में लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार का उद्घाटन करेंगे, इसके साथ ही लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले महिला छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगे। कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री का विश्वविद्यालय आगमन संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय सभागार के निर्माण से विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं शोध गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें